1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना महामारी को हराने वाले मरीजों का ऑकड़ा डेढ़ करोड़ के पार, एक दिन में रिकॉर्ड 2.70 लाख लोग स्वस्थ हुए, 3646 मौतें भी हुई

कोरोना महामारी को हराने वाले मरीजों का ऑकड़ा डेढ़ करोड़ के पार, एक दिन में रिकॉर्ड 2.70 लाख लोग स्वस्थ हुए, 3646 मौतें भी हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना महामारी को हराने वाले मरीजों का ऑकड़ा डेढ़ करोड़ के पार, एक दिन में रिकॉर्ड 2.70 लाख लोग स्वस्थ हुए, 3646 मौतें भी हुई

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना के दूसरे लहर के कहर में भारत लगातार घिरता चला जा रहा है, ऑक्सीजन और दवाइयों की कमीं से कोरोना संक्रमित मरीज लगातार दम तोड़ रहे हैं। लगातार स्थिति बिगड़ते देख दुनिया के कई देश भारत की मदत को सामने आये हैं। इन देशो में अमेरिका, रूस, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, बेल्जियम, रोमानिया, लक्समबर्ग, सिंगापुर, पुर्तगाल, स्वीडन, न्यूजीलैंड, कुवैत और मॉरीशस मुख्य रुप से शामिल हैं।

इन देशो के मदत का ही परिणाम है कि लगातार बढ़ रहे ऑकड़ों के बीच लोगो की जिंदगी बचाई जाने लगी है। संक्रमण का ऑकड़ा तो बढ़ ही रहा है लेकिन स्वस्थ्य होने का ऑकड़ा उससे भी तेजी से बढ़ गया है। देश में अब 1 करोड़ 50 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग महामारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.70 लाख मरीजों ने महामारी को मात दी है। अब तक एक दिन में ठीक हुए मरीजों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मंगलवार को 2.62 लोग रिकवर हुए थे। ओवरऑल रिकवरी रेट में भी 1.8% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ये अब 82.08% हो गया है।

रिकवरी रेट भले ही बढ़ गई है, लेकिन चिंता की बात यह है कि बुधवार को 3 लाख 79 हजार 164 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। अब तक एक दिन में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 27 अप्रैल को सबसे ज्यादा 3.62 लाख मरीजों की पहचान हुई थी। इसके अलावा 24 घंटे के अंदर 3,646 संक्रमितों की मौत भी हो गई। ये लगातार दूसरा दिन था, जब तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इससे पहले मंगलवार को 3,286 मौतें रिकॉर्ड की गई थीं।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की बात करें तो बुधवार को महाराष्ट्र में 63,309 लोग संक्रमित पाए गए। 61,181 लोग रिकवर हुए और 1,035 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 44 लाख 73 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 37.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 67 हजार 214 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 73 हजार 481 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो बुधवार को 29,751 लोग संक्रमित पाए गए। 35,903 लोग रिकवर हुए और 265 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 11 लाख 82 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8 लाख 70 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,943 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...