1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले पैट कमिंस की भारतीय टीम को चेतावनी

बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले पैट कमिंस की भारतीय टीम को चेतावनी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले पैट कमिंस की भारतीय टीम को चेतावनी

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के सफल रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट जैसी ही गेंदबाजी होगी। अच्छा मैच होगा। एमसीजी की विकेट ऐसी विकेट है जिस पर गेंदबाजी करने में तेज गेंदबाजों को मजा आएगा।

कमिंस ने कहा – ” एक बॉलर के तौर पर अगर मैं एमसीजी की विकेट पर हुए कुछ एक मैचों का जिक्र करूं तो 2017 का एशेज टेस्ट और अब से कुछ साल पहले भारत के खिलाफ खेला गए टेस्ट मैच की विकेट काफी फ्लैट और बोरिंग थी, लेकिन पिछले साल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुए मैच की विकेट को तेज गेंदबाजी के लिहाज से एक बेहतर विकेट कहा जा सकता है। उस वक्त एक साइडवेज़ स्विंग के साथ-साथ विकेट पर पेस और बाउंस भी अच्छा खासा था। ”

उन्होंने आगे कहा – ” इसी तरह के विकेट की उम्मीद मुझे भारत के खिलाफ होने वाले बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भी है, न सिर्फ एक बॉलर बल्कि एक क्रिकेट फैन होने के नाते भी मैं यही कहना चाहूँगा कि ये इस तरह के बेहतरीन विकेट्स पर गेंद और बल्ले के बीच एक अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। ऐसी विकेट्स पर बतौर गेंदबाज़ अगर आप अपना सर्वश्रेष्ट देते हैं तो अच्छा खासा प्रभाव छोड़ सकते हैं। ”

दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा। दूसरे टेस्ट में विराट कोहली नहीं खेलेंगे। अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम कई बदलाव के साथ उतर सकती है।

आपको बता दें कि पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में चार विकेट लिए थे। पहले टेस्ट के तीसरे दिन गेंदबाज़ी करते हुए कमिंस ने नाइट-वॉचमैन जसप्रीत बुमराह और चेतेश्वर पुजारा के विकेट चटकाए थे। इस समय पैट कमिंस दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं।

भारत पहले टेस्ट की दूसरी पारी में महज 36 रनों पर सिमट गई थी। भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। तो वहीँ ऑस्ट्रेलिया भी चाहेगी की अपना जीत का सिलसिला कायम रखे। ऑस्ट्रेलिया अभी टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...