1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पैट कमिंस का दावा भारतीय टीम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम पड़ेगी भारी

पैट कमिंस का दावा भारतीय टीम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम पड़ेगी भारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पैट कमिंस का दावा भारतीय टीम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम पड़ेगी भारी

एक तरफ जहां टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चार में से तीन टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे, वहीं दुनिया के नंबर वन तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के मजबूत होने का दावा किया है।

कमिंस के मुताबिक पिच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़िओं के मुताबिक होंगी। उन्होंने कहा – “उम्मीद है कि पिचें उस तरह की होंगी जिस तरह की हम आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आदत है। उनमें तेजी और उछाल होगा ताकि भारत की तरह हमें भी घर में खेलने का फायदा मिल सके। ”

कमिंस ने कहा कि भारत के खिलाफ होने वाली अहम सीरीज से पहले बायो सिक्योर बबल में रहना उनके लिए फायदेमंद रहेगा। कमिंस ने कहा – ” यूएई में बायो बबल में रहने का एक फायदा यह था कि हमें ज्यादा सफर नहीं करना पड़ा था। आम स्थिति में जो आईपीएल होता है उसमें हमें हर दूसरे दिन फ्लाइट पकड़नी होती है। इसलिए यह कई बार बहुत थकान भरा हो जाता है। ”

चार टेस्ट मैच की सीरीज से पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आस्ट्रेलिया तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलनी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...