1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा क्रिकेट को अलविदा

सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा क्रिकेट को अलविदा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा क्रिकेट को अलविदा

साल 2002 में इंग्लैंड दौरे पर महज 17 साल की उम्र में पार्थिव पटेल ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। पार्थिव पटेल इस साल आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया।

2018 में टीम इंडिया के लिए आखिरी बार खेलने वाले पार्थिव पटेल अब क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे।

पार्थिव पटेल ने ट्विटर पर अपनी रिटायरमेंट का ऐलान किया। पटेल ने लिखा – ” मैं आज अपने 18 साल लंबे क्रिकेट करियर को अलविदा कह रहा हूं। बीसीसीआई ने मुझ पर भरोसा जताते हुए 17 साल की उम्र में ही टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका दिया। बीसीसीआई ने जिस तरह से मेरा साथ दिया है उसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। ”

सौरव गांगुली को खासतौर से शुक्रिया अदा करते हुए पार्थिव पटेल ने लिखा – ” दादा का मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। एक कप्तान के तौर पर गांगुली ने हमेशा मेरा साथ दिया और उनके साथ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही। ”

पत्नी को धन्यवाद करते हुए भी पटेल ने ट्वीट किया।

आईसीसी ने भी ट्वीट किया।

पार्थिव पटेल ने टीम इंडिया के लिए 25 टेस्ट मैच खेलते हुए 934 रन बनाए और वह 6 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। 38 वनडे मैचों में पटेल ने 4 अर्धशतकों की बदौलत 962 रन बनाए।

आईपीएल में बतौर ओपनर खेलने वाले पार्थिव पटेल ने 139 मैचों की 137 पारियों में 2358 रन बनाए। पटेल अपने आईपीएल करियर में 13 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...