संन्यास लेने के एक दिन बाद ही पार्थिव पटेल आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस में वह टैलेंट स्काउट के रूप में जुड़े हैं।
मुंबई इंडियन्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा – ” पार्थिव को दो दशक से भी अधिक समय तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अपार अनुभव है। इसके अलावा उन्हें आईपीएल प्रतियोगिता की भी अच्छी समझ है। ”
पार्थिव ने इसपर कहा – ” मैंने मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेल का पूरा आनंद लिया था। इस चैंपियन टीम के साथ तीन साल तक बिताये गये वे पल अब भी मेरे जेहन में हैं। यह मेरी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने का समय है। मैं मुंबई इंडियन्स प्रबंधन से मिले इस मौके को लेकर उत्साहित, आश्वस्त और आभारी हूं। ”
मुंबई इंडियन्स के मालिक आकाश अंबानी ने पार्थिव पटेल का स्वागत करते हुए कहा – ” जब वह मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेला करते थे तब हमें उनकी क्रिकेट की समझ को जानने का मौका मिला था। उन्हें क्रिकेट का गहरा ज्ञान है और इससे मैं हमारे नयी प्रतिभा खोजने के कार्यक्रम में उनके योगदान के प्रति आश्वस्त हूं।
🗣 “@parthiv9 understands our ideology, the DNA of #MumbaiIndians and what we are trying to create at MI. We welcome him to our #OneFamily.” – Akash Ambani
Read more 👇https://t.co/qGY6v7jH9u
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 10, 2020
आपको बता दें कि पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज 2015 और 2017 में जब मुंबई आईपीएल ट्राफी जीती थी तब इसी टीम का हिस्सा थे।