1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पंत के तूफान से उड़ी ऑस्ट्रेलिया, गाबा के मैदान पर लहराया तिरंगा

पंत के तूफान से उड़ी ऑस्ट्रेलिया, गाबा के मैदान पर लहराया तिरंगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पंत के तूफान से उड़ी ऑस्ट्रेलिया, गाबा के मैदान पर लहराया तिरंगा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज विकेट कीपर ऋषभ पंत ने क्रिकेट जगत में रिकॉर्ड की एक और दहलीज पर पहुंच गये है। मंगलवार को ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच के दौरान चौथी पारी में बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपने एक हजार रन पुरे कर लिए। आपको बता दें कि पंत  ने 58.3 ओवर में दो रन लेते  हुए यह उपलब्धि हांसिल की। पंत के एक हजार रन पूरा होने पर उन्होंने पूर्व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं पंत ने गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर विपरीत कंडिशन में टीम को मैच के साथ-साथ सीरीज भी जीताने में अहम भूमिका निभाई है।

पंत ने टीम को एक तरफ से संभालते हुए टेस्ट क्रिकेट में टी-20 की याद दिलाने वाली पारी खेली। पंत ने अपने इस पारी के दौरान 138 गेदों का सामना किया। इससे आप अंदाजा लगा सकतें हैं कि पंत ने एक छोर से पारी को संभाले रखा था। जबकि दूसरी तरफ 89  रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर टी-20 की भी याद दिला दी। पंत ने अपनी पारी में 9 शानदार चौका के साथ-साथ एक शानदार  छक्का भी जड़ा।

वहीं दूसरी तरफ वाशिंगटन सुंदर ने शानदार पारी खेली। सुंदर ने 29 गेंदो का सामना करते हुए 22 रनों की जीताऊ पारी खेली। इस दौरान उन्होने दो चौका और एक छक्का जड़ा। जिससे भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में ही धूल चटा दी। क्रिकेट दिग्गजों का मामनना है कि यह एक ऐतिहासिक और अवविश्मरणींय जीत है।

भारत की इस जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी जीत की बधाई दी। क्रिकेट जगत से भारतीय टीम के लिए बधाईयों का तंता लगा है। जबकि BCCI ने भारतीय टीम के इस प्रदर्शन पर पांच करोड़ रुपये बोनस का एलान कर दिय़ा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...