1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मैन ऑफ द सीरीज बने पांड्या ने जीता सबका दिल, पढ़िए क्या किया

मैन ऑफ द सीरीज बने पांड्या ने जीता सबका दिल, पढ़िए क्या किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैन ऑफ द सीरीज बने पांड्या ने जीता सबका दिल, पढ़िए क्या किया

टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए पांड्या को मैन आफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने कहा – ” मैं खुश हूं और मैन आफ द सीरीज पुरस्कार जीतने की मुझे खुशी है लेकिन यह टीम प्रयास था। ” साथ ही उनकी एक चीज ने सबका दिल जीत लिया है।

दरअसल, मैन आफ द सीरीज का खिताब जीतने के बाद पांड्या ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा – ” नटराजन आपने इस सीरीज में शानदार प्रर्दशन किया। मुश्किल वक्त में टीम इंडिया की तरफ से डेब्यू करते हुए इतना कमाल का प्रदर्शन करना बताता है कि आपके अंदर कितनी काबिलियत है। मेरी तरफ से आप ही इस मैन ऑफ द सीरीज के हकदार हो भाई। ”

ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही है।

तीसरे मैच के बाद हार्दिक ने कहा – ” मुझे लगता है कि मुझे स्वदेश लौटना चाहिए और अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। मैंने चार महीनों से अपने बच्चे को नहीं देखा है, इसलिए मैं अब अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं। ”

टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा – ” शायद भविष्य में, मुझे नहीं पता, शायद। ”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...