1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पाकिस्तान के फखर जमान कोरोना पॉजिटिव, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर

पाकिस्तान के फखर जमान कोरोना पॉजिटिव, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तान के फखर जमान कोरोना पॉजिटिव, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर

फखर जमान न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। फखर जमान को कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद पाकिस्तान टीम के साथ रवाना नहीं करने का फैसला किया गया। फखर जमान की कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट हालांकि नेगेटिव आई है।

फखर जमान को शनिवार देर रात से बुखार है। पीसीबी ने बयान जारी कर बताया है कि फखर को लाहौर से एक होटल में आईसोलेट रखा गया है और डॉक्टर्स की टीम उनकी निगरानी कर रही है। पीसीबी ने हालांकि फखर के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी भी और खिलाड़ी न्यूजीलैंड नहीं भेजा है।

टीम के डॉक्टर सोहेल सलीम ने फखर की कोविड 19 रिपोर्ट नेगेटिव आने की जानकारी दी है। डॉक्टर्स को उम्मीद है कि फखर जल्द ही अपनी बीमारी से उबर आएंगे, लेकिन बाकी खिलाड़ियों को देखते हुए उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं भेजा गया।

न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले पाकिस्तान के बाकी खिलाड़ियों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। न्यूजीलैंड दौरे पर पीसीबी ने 34 खिलाड़ियों के अलावा 15 खिलाड़ियों का स्टाफ भी भेजा है। न्यूजीलैंड में पहुंचने के बाद पाक खिलाड़ियों को 14 दिन क्वारंटीन रहना होगा और उसके बाद ही उन्हें बायो बबल में एंट्री मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...