नई दिल्ली: यौन शोषण का आरोप झेल रहे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले बाबर आजम मुश्किल में फंस गये हैं। गुरुवार को हुई सुनवाई में लाहौर की अदालत ने उन पर यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।
आपको बता दें कि हामीजा मुख्तार नामक एक महिला ने बाबर आजम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। हामीजा का आरोप है कि पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाये थे। प्रेग्नेंट होने पर उन पर ऑर्ब्शन का दबाव डाला और शादी करने से इंकार कर दिया।
गुरुवार को आदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद एडिशनल जज नोमन मोहम्मद नईम ने नसीराबाद पुलिस स्टेशन जो ब्लूचिस्तान प्रांत में है, को तुरंत प्रभाव से बाबर के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिया है। इससे पहले एक अन्य एडिशनल जज आबिद राजा ने बाबर आजम और उनकी परिवार को आदेश दिए थे, कि हमीजा पर केस वापस लेने के लिए दबाव न बनाएं।
दो महीने पहले हामीजा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बाबर पर शादी का झांसा देकर 10 साल तक उनका यौन शोषण और मारपीट करने का आरोप लगाया था। हामीजा ने बाबर पर आरोप लगाते हुए कहा था, कि ‘बाबर और मैं एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हम एक ही मोहल्ले में रहते थे। उन्होंने मुझे प्रपोज किया और मैंने उसे स्वीकार कर लिया था। उस वक्त उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया था। हम शादी का प्लान करने लगे। हमने अपने-अपने परिवार वालों को भी बताया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसलिए 2011 में हम घर से भाग गए। बाबर मुझसे हमेशा कहते थे कि हम कोर्ट में शादी करेंगे। हम इस दौरान गुलबर्ग और पंजाब हाउसिंग सोसाइटी में रेंट पर भी रहे, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। जिसके बाद हमें अदालत का शरण लेना पड़ा।
बाबर आजम के क्रिकेट कैरिय़र को देंखे तो साउथ आफ्रीका 14 साल बाद पाकिस्तान का दौरा करने आ रही है। इस दौरे पर पाकिस्तानी टीम अफ्रीका से 2 टेस्ट मैच और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। साल 2007 के बाद अफ्रीका की टीम पाकिस्तानी दौरे पर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ सीरीज से पहले ही बाबर आजम की और साथ-साथ टीम की भी मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रहीं हैं।