1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका, मलेशिया ने किया जब्त पाकिस्ताना का….

पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका, मलेशिया ने किया जब्त पाकिस्ताना का….

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका, मलेशिया ने किया जब्त पाकिस्ताना का….

नई दिल्ली: पाकिस्तान को उसके एक दोस्त ने उस वक्त करारा झटका दिया है, जब पाकिस्तान का एक बोइंग 777 प्लेन उसकी सरजमीं पर खड़ा था। दरअसल, मलेशिया ने पाकिस्तान की सरकारी विमानन कंपनी पाकिस्‍तान इंटरनैशनल एयरलाइन्‍स के एक बोइंग 777 यात्री विमान को जब्‍त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने यह विमान मलेशिया से लीज पर लिया था।

पाकिस्तान द्वारा इस विमान का पैसा नहीं चुकाने पर मलेशिया ने विमान को जब्‍त कर लिया है। आपको बता दें कि क्‍वालालंपुर एयरपोर्ट पर घटना के समय विमान में यात्री और चालक दल सवार थे, लेकिन उन्‍हें बेइज्‍जत करके उतार दिया गया।

इस वक्त पाकिस्‍तान इंटरनैशनल एयरलाइन्‍स के बेड़े में कुल 12 बोइंग 777 विमान हैं। इन विमानों को विभिन्‍न कंपनियों से समय-समय पर ड्राई लीज पर लिया गया है। मलेशिया ने जिस विमान को जब्‍त किया है, वह भी लीज पर था लेकिन लीज की शर्त के तहत पैसा नहीं चुकाने पर इस विमान को क्‍वालालंपुर में जब्‍त कर लिया गया है।

इतना ही नहीं इससे पहले सऊदी अरब ने इमरान खान सरकार से अपने 3 अरब डॉलर वापस मांग लिए थे। जिसके बाद इमरान सरकार ने चीन से लोन लेकर सऊदी अरब के लोन को चुकाया था। इतने बुरे हालात से गुजरने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...