1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 44 रनों से हराया

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 44 रनों से हराया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 44 रनों से हराया

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने जीत लिया है। इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बना ली है। रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान पाकिस्तान ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में एक पारी और 44 रनों से हरा दिया है। पाकिस्तान ने चौथे दिन ही बांग्लादेशी बल्लेबाजों को दूसरी पारी में 168 रन पर आउट करके सीरीज में बढ़त बना ली।

उससे पहले मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। जवाब में बांग्लादेशी टीम पहली पारी में 233 रन पर ही आलआउट हो गई। पहली पारी में बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद मिथुन ने सर्वाधिक 63 रन बनाए तो वहीं पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।

इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजो ने अपना दम दिखाया। शान मसूद 100 रन, बाबर आजम 143 रन की शतकीय पारियों और असद शफीक 65 रन, हैरिस सोहेल 75 रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने पहली पारी में 445 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से पहली पारी में अबू जायेद और रूबल होसैन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...