1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देखिए देश-दुनिया के इतिहास में 27 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं

देखिए देश-दुनिया के इतिहास में 27 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

27 दिसंबर, 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन के दौरान पहली बार राष्ट्रगान बंगाली और हिंदी भाषा में ही गाया गया था। उस वक्त स्कूल के कुछ बच्चों ने कांग्रेस अध्‍यक्ष बिशन नारायण डार, अंबिका चरण मजूमदार, भूपेंद्र नाथ बोस जैसे नेताओं के सामने इस गीत को गाया था।

14 अगस्त 1947 पहली बार गाया जन गण मन

14 अगस्त, 1947 को जब भारत आजाद हुआ, जब संविधान सभा पहली बार बैठी, और जिसका समापन “जन गण मन” के साथ हुआ। 1947 में ही जब न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल से राष्ट्रगान बताने को कहा गया तो महासभा को “जन गण मन” की रिकॉर्डिंग दी गई।

1950 में मिला राष्ट्रगान का दर्जा

इसे राष्ट्रगान का दर्जा 1950 में मिला। 24 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान पर हस्ताक्षर करने के लिए सभा बैठी और देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने औपचारिक तौर पर “जन गण मन” को राष्ट्रगान के रूप में घोषित किया।

यहीं नहीं 27 दिसंबर की तारीख से बहुत से अहम घटनाक्रम जुड़े हैं। 1985 को इसी दिन यूरोप के दो शहरों पर चरमपंथियों ने हमला करके कम से कम 16 लोगों की जान ले ली और इस दौरान 100 से ज्यादा लोग घायल हुए।

इटली के रोम अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए पहले हमले में छह बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थी। इस घटना में तीन बंदूकधारियों सहित कुल 13 लोग मारे गए थे। दूसरी घटना में ऑस्ट्रिया के वियना हवाई अड्डे पर तीन हमलावरों ने तेल अवीव जाने वाले विमान के यात्रियों पर हथगोला फेंका और तीन लोगों की जान चली गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं

1797: उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब का जन्म।

1861: चाय की पहली सार्वजनिक नीलामी कलकत्ता में हुई।

1911: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।

1939: तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।

1960: फ्रांस ने अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में तीसरा परमाणु परीक्षण किया और परमाणु प्रक्षेपास्त्र विकसित करने के रास्ते  पर एक कदम और आगे बढ़ गया।

1975: झारखंड के धनबाद जिले में चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।

1979: अफगानिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोवियत सेना ने हमला किया।

1985: यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।

2000: आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता दी गई।

2007: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की रावलपिंडी के पास बम हमले और गोलीबारी में हत्या।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...