Madhya Pradesh News: बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध धार्मिक नगरी ओरछा में श्री रामराजा सरकार के दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है। बता दें शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन यानी 27 अक्टूबर 2026 से मंदिर में शीतकालीन समय-सारणी लागू होगी। ऐसे में नई व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालुओं को सुबह 8 बजे के बजाय 9 बजे से रामराजा सरकार के दर्शन होंगे। साथ ही, मंदिर प्रशासन ने भक्तों से नए समय के अनुसार दर्शन की योजना बनाने की अपील की है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें श्री रामराजा सरकार के दर्शन सुबह 9 बजे शुरू होंगे। दोपहर 1 बजे राजभोग आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद शाम को 7 बजे संध्या आरती के साथ दर्शन शुरू होंगे। रात 9 बजकर 30 मिनट पर व्यारी आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
दरअसल, मौसम में बदलाव के साथ दर्शन और आरती के समय में परिवर्तन किया जाता है, ताकि मंदिर की धार्मिक परंपराओं के अनुसार व्यवस्थाएं संचालित की जा सकें। बता दें ओरछा स्थित रामराजा मंदिर में इस परंपरा का पालन करीब 500 वर्षों से किए जाने की बात कही जाती है।

श्री रामराजा सरकार के दर्शन के लिए ओरछा में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में दर्शन के समय में बदलाव की जानकारी भक्तों के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ओरछा आने से पहले दर्शन और आरती का नया समय जरूर जान लें, ताकि उन्हें मंदिर पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। शीतकालीन समय-सारणी लागू होने के साथ ही अब श्रद्धालुओं को सुबह और शाम के दर्शन के लिए बदले हुए समय का ध्यान रखना होगा।
ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/bhopal-isbt-bus-stand-fire-verma-travels-2/