Maharishi Valmiki Jayanti: मध्य प्रदेश के बड़वानी में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आदर्श वाल्मीकि समाज और नगर परिषद की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रतिमा स्थल को गेंदे के फूलों से सजाया गया था। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठजन, नगर परिषद के पार्षद और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
दरअसल, आदर्श वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष राकेश टांके का कहना है कि महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। साथ ही, उनका यह भी कहना है यदि लोग महर्षि वाल्मीकि के विचारों और शिक्षाओं का अध्ययन करें, तो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। उन्होंने रामायण में भगवान श्रीराम के चरित्र और आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह समाज के लिए बहुमूल्य धरोहर है।
राकेश टांके ने बताया कि जयंती के अवसर पर समाज की ओर से सामूहिक भोज और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई केंद्र खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसका मुख्या उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नए कौशल सिखाकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना है।
जानकारी के लिए बता दें नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान ने भी महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसमें उन्होंने कहा कि जयंती के अवसर पर श्रमदान किया जाएगा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद स्वच्छता के प्रति संकल्पित है और इस पहल के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा, निक्कू चौहान ने यह भी बताया कि आने वाले समय में वाल्मीकि प्रतिमा स्थल पर नए बदलाव और नवाचार देखने को मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/kamlesh-yadav-sp-national-secretary-mlc-ticket-mission-2027-1/