1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Madhya Pradesh News: भोपाल ISBT में लगी भीषण आग, वर्मा ट्रेवल्स की कई बसें चपेट में आई, मचा हड़कंप

Madhya Pradesh News: भोपाल ISBT में लगी भीषण आग, वर्मा ट्रेवल्स की कई बसें चपेट में आई, मचा हड़कंप

Madhya Pradesh News: भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है वर्मा ट्रेवल्स की करीब आधा दर्जन बसें प्रभावित हुईं। आग के कारणों की पुष्टि का इंतजार है।

By: Aparna Panwar 
Updated:
Madhya Pradesh News: भोपाल ISBT में लगी भीषण आग, वर्मा ट्रेवल्स की कई बसें चपेट में आई, मचा हड़कंप

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, पार्किंग में खड़ी एक बस में अचानक आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते आसपास खड़ी कई अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, वर्मा ट्रेवल्स की करीब आधा दर्जन बसें आग से प्रभावित हुई हैं। घटना के बाद बस स्टैंड परिसर में हड़कंप मच गया।

पार्किंग में खड़ी बसों में फैली भीषण आग

जानकारी के अनुसार, भोपाल के ISBT बस स्टैंड की पार्किंग में रविवार रात बसें खड़ी थीं। इसी दौरान एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पास में खड़ी दूसरी बसों तक पहुंच गईं। जिसके बाद एक साथ कई बसों में आग फैलने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बता दें घटना की जानकारी सामने आने के बाद बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में चिंता बढ़ गई। आग की चपेट में आई बसों को लेकर शुरुआती जानकारी में वर्मा ट्रेवल्स का नाम सामने आया है। हालांकि, कितनी बसें पूरी तरह जल गईं और कितनी बसों को आंशिक नुकसान पहुंचा है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं

ISBT बस स्टैंड पर आग लगने का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी के आधार पर आग लगने की वजह को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इसके अलावा, आग से हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन भी अभी सामने आना बाकी है। ऐसे में घटना के बाद बसों की सुरक्षा और पार्किंग में आग से बचाव के इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे कई सवाल

भोपाल का ISBT शहर के प्रमुख बस स्टैंडों में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में बसों का संचालन होता है। ऐसे में पार्किंग में खड़ी कई बसों का आग की चपेट में आना सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से गंभीर मामला है। फिलहाल घटना से जुड़े नुकसान और आग लगने के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से मिलने वाले अपडेट के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/burhanpur-cng-petrol-pump-administration-inspection/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...