रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आईपीएल के इस सीजन के लिए BCCI ने सभी टीमों से कहा कि गुरुवार तक सभी टीम अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट दें दे। ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बुधवार रात को जारी कर दी है। रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट देंखे तो RR ने एक चौकाने वाला फैंसला किया है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने टीम के कप्तान को ही रिलीज कर दिया। कप्तान स्टीव स्मिथ की जगह संजू सैमसंन टीम के नये कप्तान होंगे।
आपको बता दें कि साल 2020 में खेले गये आईपीएल में राजस्थान का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। जसके कारण स्टीव स्मिथ को टीम ने रिलीज कर दिय़ा गया है। जबकि 26 वर्षीय युवा बल्लेबाज संजू सैमसन टीम की कमान सभालेंगे। केरल की तरफ से खेलने वाले संजू सैमसन ने सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में केरल की तरफ से खेला है। संजू सैमसन के साल 2020 के प्रदर्शन की बाद करें तो इन्होने 28.84 की औसत से 375 रनों बनाये थे।
आपको बता दें कि राजस्थान की टीम वह टीम है, जो आईपीएल के पहले सीजन में ही खिताब अपने नाम की थी। जिसके बाद टीम को खिलाब जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।