1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. एक बार फिर मैदान में दिखेंगे सचिन के साथ ये दिग्गज खिलाड़ी, यहां देख सकेंगे मैच

एक बार फिर मैदान में दिखेंगे सचिन के साथ ये दिग्गज खिलाड़ी, यहां देख सकेंगे मैच

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक बार फिर मैदान में दिखेंगे सचिन के साथ ये दिग्गज खिलाड़ी, यहां देख सकेंगे मैच

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर, विरेंद्र सहवाग, तिलकरत्ने दिलशान, ब्रेट ली जैसे दिग्जज खिलाड़ी जब क्रिकेट के मैदान पर उतरते थे, तो सामने वाला खिलाड़ी पहले से ही डरा सहमा लगता था। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर और विरेंद्र सहवाग की जोड़ी किसी भी देश के खिलाफ जब एक साथ खेलने उतरती थी, तो भारत ही नहीं उस देश के भी लोग दोनो खिलाड़ियों की बल्लेबाजी देखने के लिए उत्सुक रहते थे।आपको बता दें कि अब एक बार फिर दोने खिलाड़ी शुक्रवार और शनिवार को मैदान पर खेलते दिखेंगे।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की शुरुआत शुक्रवार को होगी। जिसका पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इस मैच में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान दिखेंगे। शुक्रवार से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 21 मार्च तक रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। रायपुर का शहीर वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार देश और दुनिया के मशहूर क्रिकेटर चौके-छक्के लगाते दिखेंगे। आपको बता दें कि इस स्टेडियम में आईपीएल के भी कई मैच हो चुके हैं।

इस वर्ल्ड सीरीज में भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम शामिल है। इस वर्ल्ड सीरीज में क्रिकेट के महान पूर्व खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस वर्ल्ड सीरीज का आयोजन महाराष्ट्र के रोड सेफ्टी सेल द्वारा प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप के सहयोग से हो रहा है। इस सीरीज को खेलने का उद्देश्य यह है कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाय। सीरीज का पहला मैच शुक्रवार की शाम 7 भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच होगा।

आईये एक नजर डालते हैं दोनो टीमों पर…

इंडिया लेजेंड्स: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, नमन ओझा, प्रज्ञान ओझा, नोएल डेविड, मुनाफ पटेल, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, एस. बद्रीनाथ और विनय कुमार।

बांग्लादेश लीजेंड्स: मोहम्मद रफीक (कप्तान), खालिद महमूद, मोहम्मद शरीफ, मुश्फिकुर रहमान, मैमून राशीद, नफीस इकबाल, अब्दुर रज्जाक, खालिद मशूद, हनन सरकार, जावेद उमर, राजिन सालेह, मेहराब हुसैन, आफताब अहमद, आलमगीर कबीर।

इस मैच का लुफ्त आप शाम 7 बजे से कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स रिश्ते चैनल पर उठा सकते हैं। जबकि OTT प्लेटफॉर्म पर सीरीज के मैचों को वूट  और जियो टीवी  पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा इस मैच में दर्शकों को आने की अनुमति भी दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...