1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. फिर बिना पुस्तक शुरु हुआ मेला, खाली हाथ लौटे अभिभावक

फिर बिना पुस्तक शुरु हुआ मेला, खाली हाथ लौटे अभिभावक

 स्टॉल पर नजर आई स्कूल की यूनिफार्म, हाईस्कूल में 10 से 14 अप्रैल तक होना हैं आयोजन, रुचि नहीं ले रहे पुस्तक विक्रेता

By: Naredra 
Updated:
फिर बिना पुस्तक शुरु हुआ मेला, खाली हाथ लौटे अभिभावक

बड़वानीः एक छत के नीचे वाजिब दाम पर निजी स्कूलों के पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग ने जिला मुख्यालय पर दूसरी बार पुस्तक मेले का आयोजन शुरु किया गया। हालांकि इस बार भी अभिभावक महज कॉपियां खरीदकर बिना पुस्तक खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए।

मेले में निजी स्कूल के सिलेबस अनुसार पुस्तकें उपलब्ध होंगी या नहीं, इसको लेकर विभाग के अधिकारी बोलने से बच रहे हैं। बता दें कि इसके पूर्व 28 से 30 मार्च तक दशहरा मैदान के पास स्कूल परिसर में पुस्तक मेले का आयोजन हुआ था, लेकिन एनसीईआटीसी बुक और कॉपी, स्टेशनरी की दुकानों के साथ तीन दिन औपचारिक मेला चला था।

वहीं अब रणजीत क्लब के सामने शासकीय हाईस्कूल परिसर में पांच दिन के लिए पुस्तक मेले का आयोजन 14 अप्रैल चल रह है। शुक्रवार को हाईस्कूल परिसर के बरामदे में तीन स्टॉल नजर आए। इसमें दो स्टॉल पर कॉपियां व स्टेशनरी सामग्री, स्कूल बैग रखे थे, तो एक स्टॉल पर यूनिफार्म नजर आई। हालांकि शहर की दो निजी स्कूल की यूनिफार्म के अलावा जिले के अन्य ग्रामों की निजी स्कूलों के नाम की यूनिफार्म के साथ समीप धार जिले की स्कूल के नाम की भी यूनिफार्म स्टॉल पर रखी गई थी, जो चर्चा का विषय रही।

इस संबंध में जब जानकारी ली गई तो स्टॉल संचालक ने कहा कि यहां दुकान डेमो के रुप में लगाई हैं। साथ ही उन्होंने आर्डर पर सभी स्कूल की यूनिफार्म बाजार से कम कीमत में उपलब्ध कराने का दावा किया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक जादूसिंह परमार के अनुसार आज पुस्तक मेले के पहले दिन पांच स्टॉल लगे थे। सुबह से शाम तक 50 से अधिक अभिभावक मेले में पहुंचे। आगामी दिनों में अधिक पुस्तक विक्रेताओं को जोड़ने के लिए संपर्क किया जा रहा है।

बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...