रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच का पहला दिन इंग्लैंड की टीम 205 रनों पर ढ़ेर हो गई। आपको बता दें कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंच की शुरुआत खराब रही। सलामीं बल्लेबाजी करने आये जैक क्राउली और डोमिनिक सिबली जल्दी ही पवेलियन लौट गये। क्राउली ने 9 रन तो वहीं सिबली 2रन बनाकर पवेलियन चलते बनें। इन दोने बल्लेबाजों को भारतीय़ टीम के फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने अपने शिकार बनाया।
इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों का आने-जाने का लगातार सिलसिला जारी रहा। बेयरस्टो ने 28 रन, रुट रन 5 पर पवेलियन की और चलते बनें। मध्यक्रम की बात करें तो बेन स्टोक्स ने 55 रनों का अर्दशतकीय पारी खेली। जबकि ओली पोप ने भी 29 रनों की पारी खेली। तो वहीं डेन लॉरेंस ने 46 रनों का योगदान दिया। निचले क्रम में सभी बल्लेबाज जल्द ही पवेलिन वापस लौट गये।
भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो अक्षर पटेल ने 4 विकेट अपने नाम किया, जबकि अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किया। मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट तो सुंदर ने एक विकेट अपने नाम कर इंग्लैंड की पारी को ढ़ेर कर दिया।