1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. एक बार फिर BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में किया गया भर्ती

एक बार फिर BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में किया गया भर्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक बार फिर BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में किया गया भर्ती

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में BBCI  अध्यक्ष सौरभ गांगुली की तबियत बिग़ड़ने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि जैसे ही दादा की तबियत बिगड़ी उनको कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जाय़ा गया है।

बताया जा रहा है कि दादा को अचानक से सीने में दर्द उठा है, जिसके बाद उन्हे तत्काल कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में उनके साने में दर्द उठा था, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 जनवरी को दादा की एंजियोप्लास्टी की गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने कहा, “गांगुली अब स्थिर हैं। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। उनके दिल में दो ब्लॉकेज हैं जिनके लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की जाएगी। उनकी धमनियों में 90% ब्लॉकेज है। उन्हें घर में आराम करने को कहा गया है”।

अभी 25 दिन ही गुजरे थे, कि अचानक उनके सीने में दोबारा से दर्द उठा है। जिसके बाद उन्हे अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...