बुधवार शाम को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने एशियन गेम्स को लेकर बड़ा ऐलान किया। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने 2030 और 2034 एशियन गेम्स को लेकर बताया है कि 2030 के एशियन गेम्स दोहा में होंगे जबकि 2034 एशियन गेम्स की मेजबानी रियाद करेगा।
एशियाई खेल हर चार साल में होने वाली प्रतियोगिता है। एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है।
2018 में एशियन गेम्स इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए थे, जबकि आने वाले 2022 के एशियन गेम्स चीन के हांगझोउ शहर में होगा। भारत में 2 बार एशियाई खेलों का आयोजन हो चुका है।
पहली बार 1951 में नई दिल्ली में आयोजन हुआ था जिसमें भारत ने दूसरे नंबर पर ये टूर्नामेंट खत्म किया था, जबकि दूसरी बार 1982 में दिल्ली में एशियाड का आयोजन किया गया था।