1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना के चलते ओलंपिक को स्थगित करने के पक्ष में अधिकारी

कोरोना के चलते ओलंपिक को स्थगित करने के पक्ष में अधिकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना के चलते ओलंपिक को स्थगित करने के पक्ष में अधिकारी

लगातार दुनिया में बढ़ रहे कोरोना के असर से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बॉलीवुड से लेकर खेल तक कोरोना का साया मंडरा रहा है। लगातार खेल आयोजन को रद्द किया जा रहा है। बताते चले इस वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से अब तक दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 10,000 से पार हो गई है तो वही 2 लाख 44 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।

बात अगर भारत की करे तो कोरोना वायरस की वजह से भारत में अभी तक चार की मौत, जबकि इसके संक्रमितों की संख्या 223 तक पहुंच गई है।

बता दे, जापान ओलंपिक समिति के एक अधिकारी रिटायर्ड जूडो खिलाड़ी काओरी यामागुची जो ने कोरोना वायरस के बढते असर के कारण ओलंपिक खेलों को स्थगित करने की बात कही है, बताते चले काओरी यामागुची जो जेओसी कार्यकारी बोर्ड के सदस्य हैं। मागुची ने कहा कि, ओलंपिक उस स्थिति में नहीं होने चाहिए जहां विश्व इसका लुत्फ नहीं उठा सके।

आगे मागुची ने कहा कि, जहां तक मैं कह सकती हूं, अमेरिका और यूरोप के खिलाड़ी ट्रेनिंग और अपने क्वालीफाइंग मैचों को खत्म नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनका ओलंपिक की तैयारी करना मुश्किल हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...