1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना महामारी को मात देने के लिए नर्स बहनें निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका, CM योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

कोरोना महामारी को मात देने के लिए नर्स बहनें निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका, CM योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना महामारी को मात देने के लिए नर्स बहनें निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका, CM योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है। महामारी की वजह से लोग घरों से बाहर निकलनें से डर रहे हैं, ऐसे में दूसरे भगवान के रुप में डॉक्टर और नर्स बहनें लोगों की जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं।

महामारी के इस दौर में मरीजों की जिंदगी बचाने में और उनकी सेवा करने में नर्स बहनों की भूमिका की जितनी तारीफ की जाये, कम है, कहने को तो एक मां घर में अपने बच्चे का जिस तरह से ख्याल रखती है, मां का वहीं प्यार और वहीं सेवा एक मरीज को अस्पताल में नर्सों द्वारा मिलती है। बिमारी से जूझ रहे मरीजों में नये जीवन की किरण एक नर्स स्वरुप देवी ही दे सकती है। आज विश्व नर्स दिवस है, आइये हम और आप इनके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे ऐसी कामना करते हैं।

विश्व नर्स दिवस की शुरुआत साल 1965 में किया गया था। नर्सिंग के संस्थापना फ्लोरेंस नाइटइंगेल ने किया था। इनका जन्म 12 मई, 1820 को हुआ था। तब से लेकर अब तक यह दिवस इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेज द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में इसकी शुरुआत साल 1973 में परिवार एंव कल्याण विभाग ने की थी। पुरस्कार से नर्सों की सराहनीय सेवा को मान्यता प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हर साल देश के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्काशर में 50 हज़ार रुपए नकद, एक प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया जाता है।

विश्व नर्स दिवस की थीम हर साल अलग होती है। मौजूदा वक्त में पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। जिसके कारण विश्व नर्स दिवस 2021 की थीम नर्स: ए वॉयस टू लीड – ए विजन फॉर फ्यूचर हेल्थकेयर रखी है। इस थीम के माध्यम से लोगों में नर्सों के प्रति सम्मान को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसका मतलब होता है कि भविष्य की स्वास्थ्य सेवा के लिए नर्स का नेतृत्व बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार हम यह दिखाना चाहते हैं कि नर्सिंग भविष्य में कैसे दिखेगी और साथ ही साथ कैसे पेशे स्वास्थ्य सेवा के अगले चरण को बदल देगी।

अपने परिवार से दूर, बच्चों से दूर रहकर अस्पताल में आकर एक छोटे बच्चे के लिए मां के रुप में, युवाओं के लिए बहन के रुप में, बुजुर्गों के लिए एक बेटी के रुप में अपनी सेवाएं देती हैं। महामारी के इस दौर में अपनी सेवाओं से सबके दिलों में स्थान बनाने वाली नर्स बहनों के लिए पूरे विश्व से बधाईयां आ रही हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नर्स बहनों को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि “अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस” पर देश की समस्त नर्सों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कोरोना महामारी के इस संकट काल में अपनी अमूल्य सेवाएं दे रहीं हमारी नर्स बहनों के त्याग व समर्पण की भावना को सादर नमन।“

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...