1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ये दोनो खिलाड़ी ही नहीं इनकी बेटियां भी हैं बेस्ट दोस्त, देखें तस्वीरें

ये दोनो खिलाड़ी ही नहीं इनकी बेटियां भी हैं बेस्ट दोस्त, देखें तस्वीरें

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय टीम के पूर्व तूफानी बल्लेबाज सुरेश रैना की दोस्ती तो सभी जानते हैं। लेकिन क्य़ा आप जानते हैं कि इन दोनो खिलाड़ियो के बेटियों में भी जबरदस्त दोस्ती है। रैना और धोनी की बॉन्डिंग के किस्से तो जग जाहिर है। चाहे संन्यास लोने की बात हो या आईपीएल में एक टीम से खेलने की। आपको याद हो जब धोनी ने संन्यास की घोषणा की थी, तो शाम होते-होते रैना ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

धोनी की बेटी जीवा और रैना की बेटी ग्रेसिया पक्की सहेली हैं। कई बार दोनो को एक साथ देखा गया है। आज हम आपको बतायेंगे कि इन दोने सहेलियों के दोस्ती के बारे में…

टीम के पूर्व कप्तान धोनी और सुरेश रैना ने लगभग एक ही समय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरु किया था। धोनी भारतीय टीम में साल 2004 और रैना ने टीम में साल 2005 में डेब्यू का था। दोनो खिलाड़ियों ने साल 2020 में एक साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था।

आपको बता दें कि दोनो खिलाड़ियों की दोस्ती आपसी के साथ-साथ पारिवारिक भी है। कई सालों तक टीम में बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभाने के साथ-साथ फैमिली फ्रेंड्स भी हैं। इतनी ही नहीं दोनो की पत्नी और बेटियां भी अच्छी दोस्त हैं।

जीवा और ग्रेसिया के पापा भी उन्हें ‘बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर’ कहते हैं। एक साथ अपने-अपने टेबलेट में पापा का मैच देखती ये फोटो आईपीएल को दौरान की ही है, जिसे रैना ने ही शेयर किया था।

बता दें कि सुरेश रैना की बेटी का जन्म 15 मई 2016 को हुआ था। ग्रेसिया अब 5 साल की होने वाली है।

वहीं धोनी की बेटी जीवा का जन्म 2 फरवरी 2015 को हुआ था, कुछ ही दिन में जूनियर साक्षी 6 साल की हो जाएंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...