1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. बुमराह ही नहीं पिछले नौ महीने में इन खिलाड़ियों ने की शादी, चौथी जोड़ी सबसे खास

बुमराह ही नहीं पिछले नौ महीने में इन खिलाड़ियों ने की शादी, चौथी जोड़ी सबसे खास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुमराह ही नहीं पिछले नौ महीने में इन खिलाड़ियों ने की शादी, चौथी जोड़ी सबसे खास

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय टीम के यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच से आपना नाम वापस ले लिया था। इस बात से सबको हैरानी हुई थी। वहीं BCCI ने भी उनके आवेदन को भी स्वीकार कर लिया था। आपको बता दें कि BCCI ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बुमराह क्यों इतने महत्वपूर्ण सीरीज से नाम वापस ले लिए हैं।

बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए कहा कि बुमराह इस हफ्ते शादी करने जा रहें हैं। बुमराह अपनी शहनाई की तैयारियों के लिए इस मैच से छुट्टी ले ली है। आइये जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो पिछले नौ महिने में शादी के बंधन में बंधे हैं।

हार्दिक पंड्या-नताशा:  इस लिस्ट में भारतीय टीम के ऑलरउंडर और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पहले स्थान पर हैं। आपको बता दें कि पांड्या ने लॉकडाउन के दौरान अचानक ही शादी कर ली थी। शारी से कुछ समय बाद उनके पिता बनने की खबर भी सामने आई। पांड्या ने बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा से शादी की। हार्दिक की दुल्हनिया बनने से पहले नताशा का नाम कई लोगों से जुड़ा था।

युजवेंद्र चहल-धनश्री: पिछले नै महिनों में शादी की बात करें तो भारतीय टीम के फिरकी गेंदबाज और RCB के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने पिछले साल दिसंबर में धनश्री से शादी की थी। आपको बता दें कि चहल ने लॉकडाउन के दौरान सगाई की और फिर शादी। चहल की पत्नी मशहूर कोरियोग्राफर और यूट्यूबर भी हैं। इस वक्त दोनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। चहल 12 मार्च से इंडिया-इंग्लैंड ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में हिस्सा लेंगे।

जयदेव उनादकट-रिन्नी कटारिया: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जयदेव उनादकट ने फरवरी में अपनी मंगेतर रिन्नी से शादी की है। आपको बता दें कि दोनों ने गुजरात में एक सीक्रेट इवेंट में शादी की। जयदेव की पत्नी पेशे से वकील हैं। दोनों काफी समय से डेट कर रहे थे लेकिन अब जाकर दोनों ने शादी कर ली।

जयंत यादव-दिशा चावला: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जयंत यादव ने काफी साल तक डेट करने के बाद दिशा चावला से शादी कर ली। दोनों ने फरवरी में शादी की थी। जयंत ने 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। इस साल जयंत मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...