रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय टीम के यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह सोमवार को टीवी एंकर संजना गणेशन से शादी के बंधन में बंध गये। बुमराह ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शादी की फोटो शेयर करते हुए दी। बुमराह और संजना की शादी गोवा में संपन्न हुई। क्रिकेट इतिहास में पांच खिलाड़ी टीवी एंकरों को अपना दिल दे बैठे। बुमराह क्रिकेट के दुनिया के पांचवे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होने टीवी एंकर्स से शादी की है। इनमें शेन वाट्सन, स्टुअर्ड बिन्नी, मॉर्टिन गुप्टिल और बेन कटिंग जैसे दिग्गज खिलड़ी शामिल हैं।
आइये जानते हैं कि पांचो खिलाड़ियों ने किन टीवी एंकर्स पर अपना दिल हार बैठें हैं…

शेन वाट्सन और ली फर्लांग: आस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व दिग्गज सलामीं बल्लेबाज शेन वाट्सन ने ऑस्ट्रेलियाई टीवी प्रजेंटर ली फर्लांग को अपना दिल दे बैठे। ली फर्लांग स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर अपना करियर शुरु किया था। इसके साथ ही साल 2006 में शेन वाट्सन के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत की। वाट्सन और फर्लांग ने आज से 11 साल पहले 3 जून 2010 को शादी के बंधन में बंध गये। वाट्सन और फर्लांग के दो बच्चे हैं।

स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर: भरतीय़ टीम के ऑलराउंडर बल्लेबाज बिन्नी और स्पोर्ट्स प्रजेंटर मयंती लैंगर की जोड़ी फेमस जोड़ियों में से एक मानी जाती है। मयंती लैंगर की बात करें तो वो साल 2010 में ईएसपीएन पर फीफा वर्ल्डकप में एंकरिंग की थी। इतना ही नहीं मयंती टॉप स्पोर्ट्स एंकरों में से एक हैं। साल 2010 में मयंती ने दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स और टेन स्पोर्ट्स के साथ कई स्पोर्ट्स इवेंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। जबकि स्टुअर्ट बिन्नी जो 2015 वर्ल्डकप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। साल 2012 में दोनो एक-दूसरे के हो गये थे। दोने एक बच्चे के माता-पिता हैं।

बेन कटिंग और एरिन हॉलैंड: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर बेन कटिंग ने फरवरी 2021 में ही अपनी मंगेतर एरिन हॉलैंड से शादी की है। आपको बता दें कि बेन कटिंग की पत्नी एरिन हॉलैंड एक मशहूर स्पोर्ट्स टीवी प्रेजेंटर हैं। हॉलैंड दुनिया भर में क्रिकेट की बड़ी-बड़ी लीगों में काम करती हुई दिख चुकी हैं। उन्होंने कई बार अपने पति बेन कटिंग के साथ भी टीवी पर इंटरव्यू किया है। बता दें कि कोविड महामारी के कारण अपनी शादी को दो बार रद्द करने के बाद दोनों ने पिछले महीने ही शादी की है।

मार्टिन गुप्टिल और लॉरा मैकगोल्ड्रिक: न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामीं बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने भी टीवी रिपोर्टर लॉरा मैकगोल्ड्रिक से सितंबर 2014 में शादी की थी। लौरा एक पत्रकार और टीवी-रिपोर्टर है, जो रेडियो होस्ट, समाचार रिपोर्टर और एक्टर्स भी रही है। लॉरा ने बहुत कम उम्र में “द क्रिकेट शो” नाम के शो में मार्टिन गुप्टिल का इंटरव्यू किया था। इसके बाद ही दोनो के दिल एक दूसरे से जुड़ गये थे।

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन: भारतीयटीम के यार्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गये हैं। आपको बता दें कि संजना मॉडलिंग का हिस्सा रही हैं। साल 2013 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए फाइनल में से एक थीं। वह लंबे समय से आईपीएल को कवर कर रही हैं और फेमस शो ‘केकेआर डायरीज़’ की मेजबानी भी करती हैं। बुमराह औरसंजना आईपीएल के दौरान मिले थे, जहां से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी, जो अब शादी में तब्दील हो गई है।