1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. नॉर्खिया ने रचा इतिहास, लीग के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी, पढ़़े

नॉर्खिया ने रचा इतिहास, लीग के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी, पढ़़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नॉर्खिया ने रचा इतिहास, लीग के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी, पढ़़े

इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को खेले गए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में नया इतिहास रचा गया। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया ने दुनिया की पॉपुलर क्रिकेट लीग के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी है। एनरिच नॉर्खिया ने 156.2 KM/hr की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए यह इतिहास अपने नाम किया है। नॉर्खिया को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैन ऑफ दी मैच का अवॉर्ड भी मिला।

Image

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पारी के तीसरे ओवर में नॉर्खिया ने शानदार रफ्तार के साथ गेंदबाजी की। नॉर्खिया ने तीसरे ओवर की पांचवी गेंद 156.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। जोस बटलर ने इस गेदं पर हालांकि चौका जड़ दिया था। लेकिन नॉर्खिया ने अपनी रफ्तार को कम नहीं होने दिया। नॉर्खिया ने अगली गेंद 155.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी जिसे खेलने से बटलर चूक गए और बोल्ड हो गए।

Image

नॉर्खिया ने इस ओवर के तीन गेंद आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज तीन गेंदों के तौर पर दर्ज हो गई है। इसी ओवर में नॉर्किया ने एक और गेंद को 154.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंका था।

Image

आईपीएल के इतिहास की पांच तेज गेंदे

  • एनरिच नॉर्खिया – 156.2 KM/hr
  • एनरिच नॉर्खिया – 155.2 KM/hr
  • एनरिच नॉर्खिया – 154.7 KM/hr
  • डेल स्टेन – 154.4 KM/hr
  • कगिसो रबाडा – 154.2 KM/hr

खास बात है कि आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज पांच गेंद फेंकने वाले तीनों गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका से ही हैं। लेकिन पहली तीनों स्थानों पर अब नॉर्खिया ने कब्जा जमा लिया है।

नॉर्खिया ने इस मैच में 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए। नॉर्खिया की गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 161 रन के लक्ष्य को डिफेंड करने में कामयाब रही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...