1. हिन्दी समाचार
  2. एजुकेशन
  3. NOIDA: नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला सिनेमैटिक ब्रिलियंस अवॉर्ड 2025

NOIDA: नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला सिनेमैटिक ब्रिलियंस अवॉर्ड 2025

कुलपति प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता हमारे छात्रों की मेहनत, सृजनशीलता और विश्वविद्यालय के अनुभवात्मक शिक्षण (Experiential Learning) पर आधारित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
NOIDA: नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला सिनेमैटिक ब्रिलियंस अवॉर्ड 2025

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और कला के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (SJMC) के सेमेस्टर-5 के छात्रों द्वारा निर्मित संगीत वीडियो “रंग लाहौर दे” को सिनेमैटिक ब्रिलियंस अवॉर्ड 2025 (AIFF – ऑल इंडिया फिल्म फेस्टिवल) में “बेस्ट म्यूजिक वीडियो अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट को असम में आयोजित नवरंग फिल्म फेस्टिवल 2025 में भी विशेष सम्मान प्राप्त हुआ।

यह संगीत वीडियो छात्रों की कहानी कहने की कला, भावनाओं की गहराई और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है। इसमें निर्देशन, कैमरा वर्क, एडिटिंग और साउंड जैसे सभी पहलुओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

छात्रों की मेहनत का फल है ये सफलता

कुलपति प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता हमारे छात्रों की मेहनत, सृजनशीलता और विश्वविद्यालय के अनुभवात्मक शिक्षण (Experiential Learning) पर आधारित दृष्टिकोण को दर्शाती है। ऐसे उपलब्धियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि NIU अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक माहौल भी प्रदान करता है।”

छात्रों की प्रतिभा और समर्पण का परिणाम

स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डीन, डॉ. आरफा राजपूत ने कहा, “राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान हमारे छात्रों की प्रतिभा और समर्पण का परिणाम है। SJMC का उद्देश्य हमेशा छात्रों को व्यवहारिक शिक्षा और रचनात्मक प्रयोग के अवसर देना रहा है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र अपने विचारों को प्रभावशाली विजुअल कहानियों में बदल रहे हैं।”

टीमवर्क परिणाम की चाभी

रंग लाहौर दे” की सफलता इस बात का उदाहरण है कि कैसे शैक्षणिक ज्ञान, रचनात्मक सोच और टीमवर्क मिलकर उत्कृष्ट परिणाम दे सकते हैं। इस प्रोजेक्ट ने छात्रों में सहयोग, नवाचार और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया है।

इनके निर्देशन में तैयार हुआ प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट डॉ. अम्बर पांडे के मार्गदर्शन और प्रो. (डॉ.) आरफा राजपूत के निर्देशन में तैयार किया गया। इसमें छात्रों ने विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे मीडिया लैब, रिकॉर्डिंग स्टूडियो और खूबसूरत कैंपस का पूरा उपयोग किया।

उन्होंने खुद ही वीडियो की प्लानिंग, शूटिंग, एडिटिंग और प्रोडक्शन किया, जिससे उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव मिला। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी अपने छात्रों को ऐसे अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो उन्हें वैश्विक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता और नवाचार की भावना से सशक्त बनाते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...