1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विश्व में कोई भी टीम मुंबई इंडियंस जैसी नहीं – ब्रायन लारा

विश्व में कोई भी टीम मुंबई इंडियंस जैसी नहीं – ब्रायन लारा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विश्व में कोई भी टीम मुंबई इंडियंस जैसी नहीं – ब्रायन लारा

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास का पांचवा ख़िताब जीत इतिहास रच दिया है। ऐसी कोई टीम नहीं है जो आईपीएल के इतिहास में पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती हो। मुंबई इंडियंस की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसे में महान वेस्ट इंडियन बल्लेबाज़ ब्रायन लारा भी मुंबई इंडियंस की तारीफ में पीछे नहीं हठे।

ब्रायन लारा ने मुंबई इंडियंस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा – ” यह एक बेहतरीन टीम है। अगर वो टॉप पर नहीं होते, तो वह टॉप के काफी नजदीक होते हैं। मुझे लगता है कि पूरे विश्व में कोई भी दूसरी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की तरफ क्रिकेट नहीं खेल सकती है। मेरे हिसाब से निरंतरता वो चीज है, जो मुंबई इंडियंस को खास बनाती है।

उन्होंने आगे कहा – ” मुंबई के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो काफी समय से टीम के साथ मौजूद हैं। एक समय के बाद आप टीम में बदलाव की जरूर सोचते हैं, लेकिन उन्होंने जारी रखा है। वो कुछ खिलाड़ियों को बैक करते हैं, जो टीम के 5 बार चैंपियन बनने में टीम के आसपास रहे। यही सबसी बड़ी चीज है उनके लिए। ”

खिलाडियों की तारीफ करते हुए कहा – ” जब उनकी टीम को शुरुआत से देखते हूं, मुझे जो सबसे ज्याादा पसंद आता है वो है स्टोरीलाइन। हर एक सीन के लिए, मुंबई के पास एक कैरेक्टर है। जब उनकी टीम शुरुआत में फंसती है, तो उनके पास सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन हैं। उनके पास कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या के रूप में दो बड़े हिटर मौजूद हैं और उनका पेस अटैक। “

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...