दुनिया भर में खतरनाक कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढती जा रही है। चीन के वुहान शहर से फैले इस वायरस ने इटली और स्पेन जैसे देशों में भारी तबाई मचाई है। इस वायरस का सबसे ज्यादा असर यूरोपीय देशों में देखने को मिल रहा है। बताते चले इस वायरस के संक्रमण से अब तक लगभग 20 हजार से ज्यादा लोगों की जाने जा चुकी है, तो वहीं लाखों की संख्या में लोग इससे संक्रमित है।
बताते चले, हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से फोन पर बात करने के बाद टोक्यो ओलंपिक 2021 तक स्थगित करने का फैसला किया।
जिसके बाद थॉमस बाक ने कहा, टोक्यो ओलंपिक स्थगित होने के बाद भी ओलंपिक की नई तारीखों के लिए सारे विकल्प खुले हैं। बता दे, टोक्यो ओलंपिक पहले ऐसे खेल है जो शांतिकाल में स्थगित हुए हैं। हाला की बाक ने अभी नई तारीखों की कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन कहा था कि 2020 के बाद पर 2021 की गर्मियों से पहले खेल होंगे।
आगे बाक ने कहा, कि सिर्फ गर्मियों में ही कराने की पाबंदी नहीं है। सभी विकल्प खुले हैं। खेलों के स्थगित होने का मतलब है कि सभी पक्षों को बलिदान करने होंगे। आईओसी की भूमिका खिलाड़ियों के ओलंपिक स्वप्न साकार करने की है। उन्होंने स्वीकार किया कि टोक्यो ओलंपिक रद्द करने पर भी बातचीत और गौर किया गया था, लेकिन मैं शुरू ही से कहता आया हूं कि खेलों को रद्द करने के पक्ष में आईओसी नहीं है।