1. हिन्दी समाचार
  2. Media Jagat
  3. मीडिया इंडस्ट्री में नई नियुक्तियां 2026: तीन युवा पत्रकारों ने संभाली अहम भूमिकाएं

मीडिया इंडस्ट्री में नई नियुक्तियां 2026: तीन युवा पत्रकारों ने संभाली अहम भूमिकाएं

मीडिया जगत में तीन युवा पत्रकारों ने नई नियुक्तियां संभाली हैं। नीतिका झा The Times of India में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट बनीं, साक्षी शुक्ला Jagran New Media से जुड़ीं और भाग्यश्री मिश्रा ने India Today Group में न्यूज प्रोड्यूसर के रूप में नई शुरुआत की।

By: Nivedita 
Updated:
मीडिया इंडस्ट्री में नई नियुक्तियां 2026: तीन युवा पत्रकारों ने संभाली अहम भूमिकाएं

नई दिल्ली, मीडिया डेस्क: मीडिया सेक्टर में हाल ही में तीन युवा पत्रकारों ने अपने करियर में नई जिम्मेदारियां संभाली हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने-अपने नए संस्थानों से जुड़ने की जानकारी साझा की है। इन नियुक्तियों के साथ ही डिजिटल और प्रिंट मीडिया में उनके करियर का नया अध्याय शुरू हुआ है।

नीतिका झा बनीं The Times of India की सीनियर कॉरेस्पोंडेंट

पत्रकार नीतिका झा ने देश के प्रतिष्ठित अखबार The Times of India में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले वह The Indian Express में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रिपोर्टिंग कर चुकी हैं।

साक्षी शुक्ला ने जॉइन किया Jagran New Media

साक्षी शुक्ला अब Jagran New Media की सोशल मीडिया टीम में कंसल्टेंट के तौर पर काम करेंगी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि इंटर्न से लेकर इस नए रोल तक का सफर उनके लिए सीख और प्रोफेशनल ग्रोथ से भरपूर रहा है। उन्होंने संस्थान का आभार भी व्यक्त किया।

भाग्यश्री मिश्रा बनीं India Today Group में न्यूज प्रोड्यूसर

भाग्यश्री मिश्रा ने India Today Group में न्यूज प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी शुरू की है और वह अब “MO of Everything” टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख मीडिया हाउस से जुड़ना उनके लिए बेहद उत्साहजनक है और वह यहां पत्रकारिता, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और कंटेंट प्रोडक्शन में नई सीख हासिल करना चाहती हैं।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...