1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शराब दुकानों की नीलामी में लापरवाही पड़ी भारी, 3 जिलों के आबकारी अधिकारी सस्पेंड

शराब दुकानों की नीलामी में लापरवाही पड़ी भारी, 3 जिलों के आबकारी अधिकारी सस्पेंड

मामले को गंभीर मानते हुए आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने कार्रवाई की है।

By: Naredra 
Updated:
शराब दुकानों की नीलामी में लापरवाही पड़ी भारी, 3 जिलों के आबकारी अधिकारी सस्पेंड

भोपालः मध्यप्रदेश आबकारी विभाग ने राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं होने और शराब दुकानों के निष्पादन में लापरवाही पर तीन जिलों के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

मामले को गंभीर मानते हुए आबकारी आयुक्त की कार्रवाई

प्रदेश में करीब 400 शराब दुकानों की नीलामी अब तक पूरी नहीं हो सकी है, जिससे वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी विभाग को तय राजस्व लक्ष्य हासिल करने में दिक्कत आ रही है। इस सूची में बैतूल के अलावा आशोकनगर और गुना जिला भी शामिल हैं। मामले को गंभीर मानते हुए आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने कार्रवाई की है और तीनों जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...