खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2020 के लिए शुक्रवार को चयन समिति की घोषणा की है जिसमें पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को शामिल किया गया है।
इसके अलावा रियो पैरालम्पिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक भी इस साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की चयम समिति का हिस्सा बनेंगी।
इस समिति में खेल मंत्रालय से साई के महानिदेशक संदीप प्रधान, संयुक्त सचिव (खेल विकास) एलएस सिंह, टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमांडर राजेश राजागोपालन के नाम शामिल हैं।
द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए अध्यक्ष दो अतिरिक्त सदस्यों को शामिल कर सकता है, जो द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित रह चुके हों।