1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, सीएम डॉ. यादव ने वर्चुअली किया शुभारंभ

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, सीएम डॉ. यादव ने वर्चुअली किया शुभारंभ

शुगर नियंत्रण के लिए जागरूकता बढ़ाई जा रही है और जिला अस्पतालों में टाइप-1 डायबिटीज के लिए विशेष क्लिनिक शुरू किए जा रहे हैं।

By: Naredra 
Updated:
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, सीएम डॉ. यादव ने वर्चुअली किया शुभारंभ

नई दिल्ली/भोपालः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। जबकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुभारंभ कर नई दिल्ली से वर्चुअली सम्बोधित किया।

 

बढ़ाई जा रही जांच की सुविधाएं 

वहीं मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भोपाल में डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन स्वास्थ्य के लिए ऐतिहासिक है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर सबसे ज्यादा पाया जाता है और एचपीवी टीकाकरण से इसमें बड़ी गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी और अब जांच सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा हैं। इसी कड़ी में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। भारत बेटियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है, एचपीवी टीकाकरण अभियान उसी संकल्प का हिस्सा है। मध्यप्रदेश में बेटियों और महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्यव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत म.प्र. सरकार ने लगभग 8 लाख किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए केंद्र से 7 लाख 58 हजार 500 से अधिक वैक्सीन डोज प्राप्त हो चुके हैं।

14-15 साल की बालिकाएं होंगी पात्र- डॉ. मोहन यादव

यह टीका 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की पात्र बालिकाओं को लगाया जाएगा। उन्हें वैक्सीन की केवल एक डोज दी जाएगी। बाज़ार में लगभग 4 हजार रुपये कीमत वाला यह टीका चिन्हित शासकीय संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, अभियान अगले तीन माह तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सदैव महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षित भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान आरंभ करने के लिए प्रदेशवासी उनके आभारी हैं।

तीन माह तक चलेगा अभियान

अभियान तीन माह तक चलेगा, जिसमें 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा। प्रदेश में 90 दिनों में करीब 8 लाख बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है और 5.8 लाख डोज जिलों में भेजी जा चुकी हैं।

डायबिटीज के लिए शुरू होंगे विशेष क्लीनिक

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि निरोगी काया अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी जांच सुविधाएं दी जा रही हैं। शुगर नियंत्रण के लिए जागरूकता बढ़ाई जा रही है और जिला अस्पतालों में टाइप-1 डायबिटीज के लिए विशेष क्लिनिक शुरू किए जा रहे हैं। टेलीमेडिसिन से भी मरीजों को राहत मिलेगी और अस्पतालों की भीड़ कम होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम को तत्परता से प्रस्ताव भेजने पर बधाई दी और बताया कि अभियान के लिए 8 लाख वैक्सीन प्राप्त हो चुकी हैं। कार्यक्रम में महापौर मालती राय, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अशोक बैंडवाल और विधायक भगवान दास सबनानी भी मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...