1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पंत के शतक से बौखलाये नासिर हुसैन, अपनी ही टीम को सुनाई खरी खोटी

पंत के शतक से बौखलाये नासिर हुसैन, अपनी ही टीम को सुनाई खरी खोटी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पंत के शतक से बौखलाये नासिर हुसैन, अपनी ही टीम को सुनाई खरी खोटी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये चार टेस्ट मैचों की सरीज भारत ने अपने नाम कर लिया है। जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी इंग्लैंड की रोटेशन प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सारीज का पहला मैच चेन्नई के चेपक मैदान पर खेला गया था, जिसमे इंग्लैंड ने भारतीय टीम को मात देकर मैच को 0-1 से लीड़ करने लगी थी। जिसके बाद भारतीय टीम की जमकर आलोजना हुई थी।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसके घर में मात देकर आई थी। जिसके बाद इंग्लैंच ने भारतीय़ टीम को मात दे दिया। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेपक मैदान पर ही खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया। इस सीरीज के तीसरा और चौथा मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया। इन दोनो मैचों मे भी भारतीय टीम ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड के करारी हार के बाद माइकल वॉन के बाद अब पूर्व कप्तान नासिर हुसैन  ने इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी पर सवाल खड़ा किया है।

पूर्व कप्ततान नासिर हुसैन ने एक लेख में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने अपने खिलाड़ियों को गलत समय और सीरीज में रोटेट किया है। उन्होने आगे लिखा कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम की रोटेशन पॉलिसी की जरूरत को समझते हैं लेकिन जिस तरह से इसे लागू किया गया है वो बिलकुल गलत है। एक ओर जहां भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत शतक लगा रहे थे वहीं इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर होटल रूम में बैठे हुए थे।

नासिर हुसैन ने भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत की भी जमकर तारीफ की, इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में मध्यक्रम में ऋषभ पंत ने कई शानदार पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहनी अहम भूमिला निभाई। जिसके बाद नासिर हुसैन ने कहा कि “अहमदाबाद में ऋषभ पंत चारों ओर गेंद को मार रहे थे और जोस बटलर भी ये काम कर सकते हैं लेकिन वो उसी शहर के होटल में आराम कर रहे थे। वजह थी आगे आने वाली वनडे और टी20 सीरीज। ये मुझे बिलकुल भी सही नहीं लगा।”

आपको बता दें कि ऋषभ पंत की पारी नासिर हुसैन को इतनी चुभी कि उन्होने अपने शानदार खिलाड़ी जोस बटलर से तुलना कर दी। पंत चौके छक्के की बारिस कर रहे थे, जिसको लेकर उन्होने कहा कि ये काम जोस बटलर भी कर सकते थे। लेकिन इंग्लैंड ने बटलर को अहमदाबाद के ही होटल में आराम करने को कह दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...