केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गर्लफ्रेंड संग शादी रचा ली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेटर अरुण कार्तिक ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
आपको बता दें कि केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल किया गया था, लेकिन चोटिल होने की वजह से बाद में उन्हें टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया।
वरुण चक्रवर्ती ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2020 में पांच विकेट झटके थे। साथ ही उन्होंने सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी दो बार अपना शिकार बनाया था।
वरुण चक्रवर्ती ने 17 साल की उम्र में किकेट छोड़ दिया था। 12वीं पास करने के बाद उन्होंने पांच सालों तक आर्किटेक्ट की पढ़ाई की और फिर जॉब की, लेकिन जब उनका नौकरी में मन नहीं लगा तो उन्होंने फिर एक बार क्रिकेट की तरफ रुख किया। 29 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती अपनी गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।