1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. भारत की 10 सबसे भूतिया जगहें? तस्वीर देखते ही लगने लगता है डर

भारत की 10 सबसे भूतिया जगहें? तस्वीर देखते ही लगने लगता है डर

भारत में कई जगह ऐसी हैं, जिने भूतिया बताया जाने लगा। अगर आप भी रहस्यों और भूतिया कहानियों को जानने में रुची रखते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए रोचक होने वाला है। इस आर्टिकल में आपको भारत की 10 सबसे डरावनी और भूतिया जगहों के बारे में पता चलेगा...

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भानगढ़ का किला
राजस्थान के अलवर जिले के गाँव, भानगढ़ में स्थित भानगढ़ का किला भारत के सबसे डरावनी जगहों में से एक है। इस जगह के बारे में सुनकर ही लोगों की रूह कांप जाती है। भानगढ़ एक जंगल के पास स्थित ऐसी जगह है, जो अपने भूतिया किस्सों की वजह से भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। भानगढ़ का किले में किसी भी पर्यटक को सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय के पहले अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

भानगढ़ का किला

ऐसा कहा जाता है कि एक जादूगर को इस इलाके की स्थानीय राजकुमारी से प्यार हो गया था। उसने उस राजकुमारी को अपने बस में करने के लिए काले जादू का सहारा लिया, लेकिन इस बात की भनक पहले ही राजकुमारी को लग गई थी। जिसके बाद राजकुमारी ने जादूगर को मरवा दिया। मरते-मरते उस जादूगर ने किले को और वहाँ पर रहने वाले लोगों को श्राप दे दिया था। जिसके बाद यह किला खंडहर के रूप में परिवर्तित हो गया।

कुलधरा गांव
कुलधरा गांव भारत के सबसे निर्जन और भूतिया गांव में से एक माना जाता है, जिसे 1800 के दशक से बंजर छोड़ दिया गया है। अब यह गांव पूरी तरह से खंडहर का रूप ले चुका है।

KULDHARA VILLAGE

यह गांव 1291 में पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा स्थापित किया गया था। यह जगह व्यापार कौशल और कृषि ज्ञान के लिए जानी-जाती थी, परंतु यह बताया जाता है कि 1825 में एक रात कुलधारा और आसपास के 83 गांव के सभी लोग अंधेरे में एक जादू की तरह गायब हो गए थे।

जमाली-कमाली मस्जिद
कुतुब मीनार के साथ अपनी सीमाओं को साझा करने वाली जमाली-कमाली मस्जिद अपनी भूतिया कहानी की वजह से काफी चर्चा में रहती है। ऐसा माना जाता है कि जमाली- कमाली की दीवारों के भीतर जिन्न का वास है। यहां पर होने वाले अप्राकृतिक घटनाओं की वजह से लोग यहां जाने से बहुत डरते हैं।

JAMALI KAMALI MASZID

ऐसा कहा जाता है कि यह जिन छोड़ी हुई जगह और खंडहरों में रहते हैं। जब वे उन जगहों पर इंसानों के जाने से परेशान होते हैं तो उन्हें नुकसान पहुंचाने लगते हैं।

जतिंगा गांव
2500 की आबादी वाला गांव जतिंगा, पक्षी आत्महत्याओं की अस्पष्टीकृत घटना के लिए जाना-जाता है। अक्टूबर और नवंबर के महीनों के समय अंधेरी रातों में यहां पक्षियों के आत्महत्या करने के मामले सामने आते हैं। पक्षियों की मौत के पीछे लोग भूतों और कई पैरालौकिक ताकतों को बताते हैं।

JATINGA VILLAGE

लेकिन विज्ञान की बात माने तो, तेज बारिश होने की वजह से जब पक्षी यहां से उड़ने की कोशिश करते हैं तो वो गीले हो जाते हैं और उन्हें उड़ने में दिक्कत होती है। तेज हवाओं की वजह से उनका संतुलन खराब हो जाने से वे टकराकर गिर जाते हैं और वहीं मर जाते हैं।

रामोजी फिल्म सिटी
रामोजी फिल्म सिटी भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी में से एक है, जिसमे कई बड़े होटल भी हैं। लेकिन एक फिल्म सिटी के अलावा यह जगह “पैरालौकिक गतिविधियों” की वजह से भी चर्चित है।

RAMOJI FILM CITY

इन अजीब घटनाओं का ज्यादातर शिकार औरतें और लड़कियां बनती हैं। लोगों ने बताया कि कोई शक्ति लड़कियों के कपड़े खींचती है। लोगों का कहना है कि शूटिंग के समय भी कई बार लाइट मैन को धक्का देकर गिराया जा चुका है जिससे उन्हें गंभीर चोंटे भी आई है।

मुकेश मिल्स
मुकेश मिल्स की कहानी शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से काफी मिलती जुलती है। 1870 के दशक में मुकेश टेक्सटाइल मिल्स की स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी ने थी।

MUKESH MILLS

1980 में अचानक आग लग जाने की वजह से यह मील बंद हो गई थी। इस जगह पर फिल्मों की शूटिंग भी होती है। हालांकि, कुछ डायरेक्टर और एक्टर्स यहां पर होने वाली कुछ असामान्य गतिविधियों की वजह से शूटिंग करने से इनकार करते हैं।

शनिवार वाड़ा किला

SHANIWADH WAALA QUILA
शनिवारवाड़ा किला पुणे में स्थित है। बताया जाता है कि पूर्णिमा की रात को यहां अलौकिक गतिविधि बहुत ज्यादा होती है। इन भूतिया घटनाओं के पीछे की कहानी बताती है कि एक राजकुमार की यहां निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उसकी आत्मा यहां भटकने लगी। ऐसा माना जाता है कि यहां रात के समय चीखने की आवाजें भी सुनाई देती है।

जीपी ब्लॉक
मेरठ में जीपी ब्लॉक भी बहुत ही कुख्यात है। यहां से कई गुजरने वाले दावा करते हैं कि उन्होंने चार पुरुषों को एक साथ बैठकर एक मोमबत्ती की रोशनी में मादक पेय का आनंद लेते हुए देखा है।

जीपी ब्लॉक मेरठ

इसके अलावा लोग यहां घर से लाल कपड़े पहनी लड़की को निकलने हुए देखने का दावा भी करते हैं। इन घटनाओं की वजह से लोगों ने इस स्थान को छोड़ दिया है।

डुमस बीच
डुमस बीच गुजरात में अरब सागर के किनारे स्थित है, जो अपनी काली रेत और रहस्यमय गतिविधियों के लिए चर्चा में रहती है। इस जगह पर कई अनजाने और अजीबो-गरीब किस्से होने का पता चला है।

डुमस बीच

यहां पर लोगों को अजीब फुसफुसाहट सुनाई देती है। लोगों का रात में अचानक गायब होना जैसी घटनाएं भी यहां सामने आई हैं।

वृंदावन सोसाइटी
वृंदावन सोसाइटी को ठाणे के सबसे प्रसिद्ध हाउसिंग सोसाइटियों में से एक माना जाता है। इस सोसाइटी को कई लोगों ने भूतिया भी बताया है। यहां रहने वाले और यहां रात के समय आने वाले लोगों ने कुछ अजीब घटनाओं का एहसास किया है।

वृंदावन सोशाइटी

इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां रहने वाले एक इंसान ने सोसाइटी में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उसकी आत्मा यहां भटकती है और लोगों को परेशान करती है।

(डिस्क्लेमर: RNI NEWS आत्मा, प्रेतबाधा या ऐसी किसी दावों को न तो बढ़ावा देता है और न ही इसकी पुष्टि करता है। ये आर्टिकल पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारियों पर आधारित है।)

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...