1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. Loksabha Election: भाजपा ने 45वां स्थापना दिवस मनाया, मुख्यमंत्री की कांग्रेस पर बरसी तीरें

Loksabha Election: भाजपा ने 45वां स्थापना दिवस मनाया, मुख्यमंत्री की कांग्रेस पर बरसी तीरें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रदेश के 64523 बूथों पर एक लाख से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भाजपा ने प्रदेश कार्यालय पर पर शनिवार को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने पार्टी के ध्वज को फहराया और महापुरुषों की प्रतिमाओं को नमन किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुश्मन की चालाकी की चेतावनी दी और बूथ पर सबक सिखाने की बात कही। वह झूठ और फरेब की राजनीति कर माहौल बिगाड़ने का काम कर रहा है।

उससे सजग रहकर बूथ पर सबक सिखाना है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण, आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस के शासनकाल में आए दिन आतंकी हमले होते थे, भ्रष्टाचार होता था। कांग्रेस की कुत्सित नीति के कारण भारत सदैव रंजित होता रहा है। सीएम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित व समृद्धशाली भारत बनने की ओर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संतों व आदिवासियों का अपमान किया है, लेकिन भाजपा ने संत समाज को मान-सम्मान दिया, वहीं आदिवासी बहन को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है।

सीएम ने भाजपा के विकास कार्यों की सराहना की और देश को विकसित बनाने के लिए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की।कांग्रेस के खिलाफ उन्होंने कहा कि चुनाव में वह मैदान छोड़ रही है और

उन्होंने कहा कि एक कांग्रेसी पहले ही मैदान छोड़कर चले गए हैं और दूसरे पैदल-पैदल चल रहे हैं। हमें इनसे सावधान रहना है, दुश्मन बहुत चालाक है, वह झूठ बोलता है, फरेब करता है, हमें सजग रहकर इन्हें सबक सिखाना है। अबकी बार हम 29 की 29 सीटें जीतकर 400 के संकल्प को पूरा करेंगे।

यह बात स्पष्ट की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  नेतृत्व में देश में गुलामी के प्रतीकों को हटाया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...