1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुशफिकुर रहीम को बीच मैदान पर आया गुस्सा, बाद में मांगी माफी, देखें वीडियो

मुशफिकुर रहीम को बीच मैदान पर आया गुस्सा, बाद में मांगी माफी, देखें वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुशफिकुर रहीम को बीच मैदान पर आया गुस्सा, बाद में मांगी माफी, देखें वीडियो

बांग्लादेश के क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक मैच के दौरान मुश्फिकुर रहीम साथी खिलाड़ी पर गुस्सा हो गए और मारने तक के लिए हाथ उठा लिया।

बांग्लादेश में बांगाबंधु टी-20 कप खेला जा रहा है। सोमवार को बेमेस्को ढाका और फॉर्च्यून बारिशल के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया।

हुआ ये कि दूसरी पारी का 17वां ओवर चल रहा था और वारिशाल को 19 गेंदों पर 45 रन चाहिए थे। वारिशाल की तरफ से अफिफ हुसैन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने पीछे की तरफ एक शॉट खेला। विकेटकीपर रहीम दौड़ते हुए गए और कैच को पकड़ लिया। पास में खड़े नासुम अहमद भी कैच के लिए दौड़े। दोनों के बीच भिडंत होते होते रह गई लेकिन रहीम ने कैच पकड़ लिया।

इसी के बाद रहीम को गुस्सा आ गया और उन्होंने नासुम अहमद की तरफ मारने के लिए हाथ उठाया, लेकिन मारा नहीं। बाद में सभी टीम के खिलाड़ी बीच में आ गए। मुशफिकुर रहीम की टीम ढाका ने बारिशल को 9 रन से हरा दिया।

हालांकि, बाद में रहीम ने माफी भी मांग ली। रहीम ने फेसबुक के जरिए कहा कि जो भी हुआ उसके लिए मैं अपने फैंस और साथी खिलाडियों से माफी मांगता हूँ। आगे ऐसा कभी नहीं होगा। मैं पहले ही नासुम अहमद से माफी मांग चुका हूँ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...