इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 193 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 18.1 ओवर में 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
मुंबई ने मुकाबला 57 रन से अपने नाम कर जीत की हैट्रिक पूरी की ओर Dream11 IPL के मैच 20 के बाद मुंबई इंडियन वापस से शीर्ष पर हो गई।