1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुंबई बनी आईपीएल सीजन-13 की विनर, दिल्ली को पांच विकेट से हराया

मुंबई बनी आईपीएल सीजन-13 की विनर, दिल्ली को पांच विकेट से हराया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंबई बनी आईपीएल सीजन-13 की विनर, दिल्ली को पांच विकेट से हराया

यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को हराकर ख़िताब पांचवी बार अपने नाम किया। इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए हैं। दिल्ली के ऋषभ पंत ने 38 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। अय्यर ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में कप्तान ने 50 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्के लगाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने तीन, नाथन कुल्टर नाइल ने दो विकेट लिए।

दिल्ली से मिले 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत शानदार रही। क्विंटन डिकॉक और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 45 रनों की साझेदारी की। डिकॉक 12 गेंदो में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने पलेवियन भेजा। अपनी छोटी सी पारी में डिकॉक ने तीन चौके और एक छक्का लगाया।

पहला विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए भी 45 रनों की साझेदारी हुई। सूर्यकुमार 19 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रोहित ने 51 गेंदो में 68 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने पांच चौके औक चार छक्के लगाए।

इन दोनों के आउट होने के बाद कीरन पोलार्ड 09 और हार्दिक पांड्या 03 भी पवेलियन लौट गए, लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे इशान किशन 19 गेंदो में 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी इस पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। मुंबई की जीत के हरि रहे कप्तान रोहित शर्मा जिन्होंने 51 गेंदो में 68 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...