1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुंबई और बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन,रोहित शर्मा मैच में नहीं रहेंगे उपलब्ध,कीरन पोलार्ड करेंगे टीम का नेतृत्व

मुंबई और बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन,रोहित शर्मा मैच में नहीं रहेंगे उपलब्ध,कीरन पोलार्ड करेंगे टीम का नेतृत्व

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंबई और बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन,रोहित शर्मा मैच में नहीं रहेंगे उपलब्ध,कीरन पोलार्ड करेंगे टीम का नेतृत्व

आईपीएल 2020 का 48वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज शाम 07:30 बजे से अबु धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई को उसके पिछले दो मुकाबलो में हार का सामना करना पड़ा है।

Image

ऐसे में आरसीबी के खिलाफ वो जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। वहीं पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुरी तरह हारने वाली आरसीबी भी इस मैच को जीतकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंचने की पूरी कोशिश करेगी।

Image

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा इस मैच में भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में कीरन पोलार्ड ही टीम का नेतृत्व करेंगे। ऐसे में मुंबई के लिए एक बार फिर इशान किशन पारी की आगाज़ करेंगे। वहीं आरसीबी भी बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है।

Image

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- देवदत्त पडिकल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...