भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने इसी साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रैना इस साल आईपीएल भी नहीं खेले थे।
रैना की गैर-मौजूदगी में उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा। आईपीएल के पूरे इतिहास में चेन्नई पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंची, कई दिग्गजों ने माना था कि रैना के न होने से टीम का प्रदर्शन ख़राब है।
रैना ने अब आईपीएल के अगले सीज़न यानी आईपीएल 2021 में खेलने की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के जरिए प्रतिस्पर्धी (कॉम्पिटेटिव) क्रिकेट में वापसी करेंगे और उत्तर प्रदेश को अपनी कप्तानी में खिताब भी जिताएंगे।
रैना ने कहा – ” मैं उत्तर प्रदेश को एक और खिताब दिलाना चाहता हूं और उसके लिए पूरी मेहनत करूंगा। इसके बाद मेरा फोकस अगले साल होने वाले आइपीएल पर होगा। “