आईपीएल 2020 के 54वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 60 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता की प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने की संभावनाएं कायम हैं।
केकेआर की टीम के पास 14 मैचों में सात जीत के 14 अंक हो गए हैं। लेकिन केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लीग राउंड के बाकी बचे दो मैचों पर भी नज़र रखनी होगी। अगर हैदराबाद की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच गंवा देती है तो केकेआर बिना किसी रुकावट के प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
मैंने सोचा था कि 191 रन का स्कोर अच्छा रहेगा। मुझे लगता है कि आउट होकर लौटे प्रत्येक बल्लेबाज ने कहा था कि विकेट बल्लेबाजी के लिए शानदार है। वैसे भी हम पूरी आक्रामकता के साथ खेलने के इरादे से उतरे थे क्योंकि इसके अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं था। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो अधिक जोखिम उठाने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा, ”ओस उम्मीद से काफी पहले गिरने लगी इसलिए वे फायदे की स्थिति में नहीं थे।”
आपको बता दें कि कोलकाता ने पहले बल्लेबाज़ी करने के बाद 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी।