1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मोहम्मद यूसुफ बोले – सचिन के टाइम मज़बूत थी भारत की बल्लेबाज़ी

मोहम्मद यूसुफ बोले – सचिन के टाइम मज़बूत थी भारत की बल्लेबाज़ी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मोहम्मद यूसुफ बोले – सचिन के टाइम मज़बूत थी भारत की बल्लेबाज़ी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने सचिन तेंदुलकर के समय के भारतीय बल्लेबाजी क्रम को आज के बल्लेबाज़ी क्रम से बेहतर बताय है।

स्वयं दिग्गज बल्लेबाज रहे यूसुफ तेंदुलकर को ब्रायन लारा और रिकी पोंटिंग जैसे बल्लेबाजों से बेहतर और अपने समय का सबसे संपूर्ण बल्लेबाज मानते हैं।

आज की भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम पर बात करते हुए उन्होंने कहा – ” कोहली, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल सभी स्तरीय बल्लेबाज हैं, लेकिन अगर मैं तुलना करूं तो सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली का बल्लेबाजी क्रम बेहतर था। आज-कल गेंदबाजी का स्तर उतना अच्छा नहीं है, क्रिकेट काफी बदल गया है और अब चीजें अलग हैं। ”

उन्होंने रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा को याद करते हुए कहा – ” जब मैं पाकिस्तान के लिए खेल रहा था तो उस समय ब्रायन लारा, पोंटिंग, मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गज बल्लेबाज थे, लेकिन मेरा हमेशा से मानना था कि तेंदुलकर हर तरह से सबसे संपूर्ण बल्लेबाज हैं। ”

कोहली की तारीफ़ करते हुए बोले – ” कोहली बेहद प्रतिबद्ध है और यही कारण है कि वह इतना सफल है और वह क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों में रन बना चुका है। मेरा मानना है कि कप्तानी ने उसे बेहतर खिलाड़ी बनाया है। “

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...