भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रैक्टिस मैच के पहले दिन गेंदबाजी करते हुए कैमरन ग्रीन के सिर पर गेंद लग गई। टीम इंडिया के खिलाड़ी मोहम्मद सिराज ने उस समय रन के भागने की बजाए ग्रीन को संभालना जरूरी समझा। मोहम्मद सिराज की इस मानवीय पहल की ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है।
ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे और जसप्रीत बुमराह ने उनकी गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव शॉट लगाया जिसे कैच लपकने के प्रयास में गेंद उनके हाथों से निकलकर उनके सिर के बायें हिस्से में लग गई। सिराज ने तुंरत अपना बल्ला छोड़ा और ग्रीन को देखने गये। बुमराह ने भी अपने साथी की तरह ऐसा ही किया।
एबीसी डॉट नेट डॉट एयू ने कहा- ” नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े मोहम्मद सिराज और अंपायर गेरार्ड अबूद स्टार हरफनमौला को देखने पहुंचे और ग्रीन ने भी बुमराह को पैर पर थपथपाकर आश्वस्त किया कि वह ठीक हैं। ”
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने लिखा – ” नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े मोहम्मद सिराज ने अपना बल्ला छोड़ा और तुरंत ही चोटिल गेंदबाज को देखने भागे। ”
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी ट्वीट किया।
Non-striker batsman Mohd Siraj quickly rushed to check on Cameron Green, who got hit on the head by a Jasprit Bumrah straight drive.
📷: Getty Images Australia pic.twitter.com/EfX9aEuu5i
— BCCI (@BCCI) December 11, 2020