1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मोहम्मद सिराज ने आईपीएल में वो कर दिखाया, जो 13 साल में कोई गेंदबाज नहीं कर सका, पढ़े

मोहम्मद सिराज ने आईपीएल में वो कर दिखाया, जो 13 साल में कोई गेंदबाज नहीं कर सका, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मोहम्मद सिराज ने आईपीएल में वो कर दिखाया, जो 13 साल में कोई गेंदबाज नहीं कर सका, पढ़े

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आइपीएल के 13वें सीजन के 39वे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए इस लीग में एक नया इतिहास रच दिया। मो. सिराज की गेंदबाजी इस मुकाबले मे देखने लायक थी और उनके आगे केकेआर के बल्लेबाजों का बुरा हाल था। उनके गेंद का सामना करना इस टीम के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो रहा था।

Image इस मैच में केकेआर ने इस सीजन का अब तक का सबसे कम स्कोर बनाया और पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 84 रन ही बना पाई। केकेआर को इस स्कोर तक रोकने में सिराज की भूमिका सबसे अहम रही और उन्होंने 4 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट लिए।

इनमें उन्होंने 2 ओवर मेडन भी फेंके और इसके साथ ही वो आइपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बने जिन्होंने किसी मैच में लगातार दो ओवर मेडन फेंके। सिराज से पहले किसी भी गेंदबाज ने किसी मैच में लगातार दो ओवर नहीं फेंके थे। सिराज ने अपने स्पेल का पहला और दूसरा ओवर मेडन फेंका।

Image

केकेआर के खिलाफ अपनी इस स्पेल के बाद मो. सिराज आरसीबी की तरफ से किसी एक मैच में सबसे कम रन देने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। इस मामले में पहले नंबर पर युजवेंद्रा चहल हैं जिन्होंने सीएसके के खिलाफ चार ओवर में 6 रन देकर एक विकेट लिया था।लेकिन सिराज ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 8 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। सिराज को अपनी इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। सिराज ने अपनी इस परफॉर्मेंस का श्रेय कप्तान कोहली को दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...