1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मो. शमी की वाईफ ने किया ऐसा फोटोशूट कि लोगों ने कहा रेनबो आंटी

मो. शमी की वाईफ ने किया ऐसा फोटोशूट कि लोगों ने कहा रेनबो आंटी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मो. शमी की वाईफ ने किया ऐसा फोटोशूट कि लोगों ने कहा रेनबो आंटी

रिपोर्ट:गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली:  एक तरफ जहां बॉलीवुड हसीनाओं के लाखों करोड़ों दिवानें है वहीं क्रिकेट खिलाड़ियों की पत्नियों की भी काफी फैन फॉलोविंग देखी जाती है। क्रिकेट खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए प्रसंशक काफी उत्सुक रहते है। तो वहीं आज हम जिस खिलाड़ी का जिक्र कर रहे है उनकी लाइफ की उथल-पुथल काफी दिनों से चर्चा में चल रही है। जी हां एक तरफ जहां भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी क्रिकेट छोड़ अपने नए बिजेनस पर फोकस कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में भी उतार चढ़ाव सुर्खियों में बने हुए है। मोम्मद शमी की वाइफ हसीन खिलाड़ी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के साथ-साथ उनकी बेटी को अपना सरनेम देने के बाद से सुर्खियों में आ गयी है।

लेकिन इस बार हसीन के चर्चा में ने की वजह मो. शमी या उनकी बेटी नहीं बल्कि उनका अपना न्यू अतरंगी लुक है। जी हां हसीन अपने लुक की वजह से खूब ट्रोल हो रही है। गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी रंगीन सी फोटो डालने के बाद कोई उन्हें रेनबो कह रहा है, तो कोई उनके मजे ले रहा है। आप भी देखिए हसीन का ये अतरंगी अंदाज-

भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह हाथों नें पीली नेल पॉलिश और आंखों में नीला आई शैडो लगाएं नजर आ रही हैं।

 

उनकी इस अतरंगी से फोटो देख फैंस ने भी उन्हें खूब ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा कि ‘बिना बारिश के आंटी रेनबो बन गई।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने पूछ लिया कि ‘आपकी बॉलीवुड में एंट्री कब हो रही है?’

बता दें कि हसीन जहां ने बंगाली फिल्म तितली से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की है, जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में है और अब उनके फैंस उन्हें जल्द ही बॉलीवुड में भी देखना चाह रहे हैं।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी अपने खेल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी पत्नी हसीन ने बेटी के नाम के साथ शमी की जगह जहां सरनेम लगा दिया है। बता दें कि अभी हसीन जहां और शमी के बीच तलाक भी नहीं हुआ है। ऐसे में उनका ये कदम काफी बोल्ड स्टेप माना जा रहा है। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के साथ 7 अप्रैल 2014 में शादी की थी। इसके बाद 17 जुलाई 2015 को दोनों की एक बेटी हुई। लेकिन पिछले 3 साल से दोनों अलग रह रहे हैं और उनकी बेटी भी मां के साथ रह रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...