1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. विधायक हरभजन सिंह ने पुलिस को संकीर्ण मानसिकता का लगाया आरोप

विधायक हरभजन सिंह ने पुलिस को संकीर्ण मानसिकता का लगाया आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विधायक हरभजन सिंह ने पुलिस को संकीर्ण मानसिकता का लगाया आरोप

देश में जहां CAA और NRCको लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रही है। जिस कारण बीजेपी जनता को इस कानून के प्रति जागरूक करने के लिए देशभऱ में रैली कर रही है। ऐसी ही रैली का आयोजन बीजेपी पार्टी काशीपुर में करने जा रही थी। लेकिन पुलिस प्रशासन व्यवस्था का हवाला देते हुए इस पर रोक लगा दिया था।

आपको बता दे कि काशीपुर से बीजेपी विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए जिला उधम सिंह नगर पुलिस महकमे को आड़े हाथों लेते हुए पुलिस विभाग पर संकीर्ण मानसिकता के तहत कार्य करने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि बीते दिनों नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने सीएए और एनआरसी के पक्ष में काशीपुर समेत जिले में कई जनसभाएं और बैठके की थी। इस दौरान बीजेपी पार्टी का अजय भट्ट की अगुवाई में बिल के समर्थन में काशीपुर,बाजपुर,किच्छा और खटीमा में रैलियां निकालने का आयोजन था। जिस पर प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए रोक लगाई गई थी।

इस मामले में काशीपुर विधायक चीमा ने जिले के अफसरों पर गहरी नाराजगी का इजहार करते हुए कहा कि पुलिस ने देशव्यापी राष्ट्रीय कार्यक्रम को विफल कर जनता में रोष पैदा कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...