1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गडकरी से मिले विधायक बृजेन्द्र प्रताप, अजयगढ़–पन्ना–दमोह रोड को NH बनाने की मांग

गडकरी से मिले विधायक बृजेन्द्र प्रताप, अजयगढ़–पन्ना–दमोह रोड को NH बनाने की मांग

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उन्हें प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

By: Naredra 
Updated:
गडकरी से मिले विधायक बृजेन्द्र प्रताप, अजयगढ़–पन्ना–दमोह रोड को NH बनाने की मांग

पन्नाः पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में सड़क नेटवर्क के विस्तार और उन्नयन को लेकर कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना विधानसभा क्षेत्र की जर्जर और प्रमुख सड़कों के उन्नयन एवं निर्माण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश बॉर्डर के कालिंजर से अजयगढ़–पन्ना–दमोह मार्ग को केंद्रीय सड़क निधि मद के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में उन्नयन करने की मांग प्रमुख रूप से रखी।

इस रोड के नेशनल हाईवे बनने से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन तेज और सुगम होगा, साथ ही व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा। विधायक ने बताया कि पन्ना क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। बेहतर सड़क सुविधा मिलने से पन्ना टाइगर रिजर्व, कालिंजर किला सहित अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उन्हें प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने विश्वास जताया कि सीआरएफ के तहत सड़क विकास और प्रस्तावित नेशनल हाईवे परियोजना के पूर्ण होने से पन्ना विधानसभा क्षेत्र में आवागमन, व्यापार, कृषि और पर्यटन समेत तमाम क्षेत्रों का व्यापक विकास होगा और क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...